भारत

1000 से ज्यादा मुर्गों की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर जारी हुआ अलर्ट

jantaserishta.com
21 Feb 2023 10:02 AM IST
1000 से ज्यादा मुर्गों की मौत, बर्ड फ्लू की आशंका को लेकर जारी हुआ अलर्ट
x

DEMO PIC 

रंगों के त्योहार होली के पहले राज्य में बर्ड फ्लू की आहट.
रांची (आईएएनएस)| होली से ठीक पहले झारखंड में बर्ड फ्लू की आहट को लेकर स्वास्थ्य महकमे ने अलर्ट जारी किया है। बोकारो जिले में एक हफ्ते के अंदर एक हजार से अधिक मुर्गियों की मौत हो गई है। रविवार को यहां राजकीय कुक्कुट सेंटर में कड़कनाथ नस्ल के 350 से ज्यादा मुर्गों की मौत के बाद इनके सैंपल कोलकाता और भोपाल भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद साफ हो पाएगा कि मुर्गियों की मौत किस वजह से हुई। राज्य के सबसे बड़े मेडिकल कालेज-हॉस्पिटल रिम्स को भी अलर्ट कर दिया गया है। आइसोलेशन डिपार्टमेंट को तैयार रखा गया है। अगर किसी शख्स में बर्ड फ्लू का लक्षण सामने आता है, तो आइसोलेशन वार्ड में मरीजों को रखकर इलाज किया जाएगा। आम लोगों से भी एहतियात बरतने की अपील की गई है। अगर कोई भी लक्षण दिखे तो तत्काल डॉक्टर से संपर्क करने को कहा गया है। फिलहाल किसी व्यक्ति में बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं मिले हैं। वहीं मरी हुई मुर्गियों के सैंपल टेस्टिंग के लिए कोलकाता और भोपाल लैब भेजे गए हैं।
बोकारो के राजकीय कुक्कुट प्रक्षेत्र में कड़कनाथ और रोड आइलैंड रेड अमेरिकन प्रजाति की मुर्गियों की ब्रीडिंग कराई जाती है। यहां मुर्गियों की मौत के लक्षण के आधार पर इसे बर्ड फ्लू माना जा रहा है, लेकिन इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि सैंपल के नतीजे सामने आने के बाद ही की जाएगी। एहतियात के तौर पर दवाई का छिड़काव कराया जा रहा है। मुर्गियों के मरने की सूचना के बाद एक टीम का गठन भी कर दिया गया है। मरी हुई मुर्गियों को दफनाने में भी सतर्कता बरती जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story